BSE और NSE क्या है?

BSE और NSE क्या है?

bse kya hai | nse kya hai | index kya hota hai | index ke fayade | nse aur bse ke fayade | niftybank kya hota hai | niftybees kya hota hai |

BSE और NSE भारत की दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है |

BSEऔरNSE
BSE क्या है?NSE क्या है?
BSE का फुल फॉर्म बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) होता है |NSE का फुल फॉर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) होता है |
BSE की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी |NSE की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी |
BSE का मुख्यालय मुंबई में स्थित है |NSE का भी मुख्यालय मुंबई में स्थित है | 
BSE भारत का सबसे पुरानी स्टॉक एक्सचेंज है, और एशिया की पहली स्टॉक एक्सचेंज है |NSE भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्टॉक एक्सचेंज है |
BSE का इंडेक्स सेंसेक्स – 30 है | जिसमें 30 अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों को लिस्ट किया गया है |NSE का इंडेक्स निफ्टी – 50 है | जिसमें 50 अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों को लिस्ट किया गया है |
BSE ने 1995 में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम को अपनाया था |NSE ने ही सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम की शुरुआत की थी |
BSE विश्व की 10वीं बड़ी स्टॉक एक्सचेंज है |NSE विश्व की 11वीं बड़ी स्टॉक एक्सचेंज है |
BSE में 5000 से भी ज्यादा कंपनी लिस्ट है |NSE में 1600 से भी ज्यादा कंपनी लिस्ट है |
BSE के वर्तमान अध्यक्ष S.S. Mundra है |NSE के वर्तमान अध्यक्ष Ashish kumar Chauhan है |
BSE की आधिकारिक वेबसाइट https://bseindia.com है |NSE की आधिकारिक वेबसाइट https://nseindia.com है |

इंडेक्स क्या है?

NSE

वह तरीका है जिससे हम शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी के इंफॉर्मेशन को अंको में जान सकते हैं | मतलब इंडेक्स के द्वारा हम बहुत ही आसानी से शेयर मार्केट में हर 1 मिनट में होने वाले उतार और चढ़ाव के बारे में जान सकते हैं |

इंडेक्स की जरूरत क्यों है?

जैसा कि हम जानते हैं BSE & NSE में लगभग 7000 से भी ज्यादा कंपनी लिस्ट है | ऐसे में अगर हम एक – एक कंपनी की परफॉर्मेंस को चेक करने लगेंगे, तो बहुत समय और सिर दर्द वाला काम होगा | ऐसे में हम इंडेक्स का सहारा लेते हैं जिसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनी शामिल होती हैं, और हम इंडेक्स को देखकर यह कह सकते हैं कि बाकी कंपनी कैसा परफॉर्म करेंगी |

इंडेक्स के फायदे?

  • तेजी और मंदी का आसानी से पता चलना |
  • देश की अर्थव्यवस्था का पता चलना | मतलब अगर इंडेक्स ऊपर की ओर जा रहा है, तो देश की अर्थव्यवस्था भी ऊपर की ओर जा रही है |

इंडेक्स के टाइप?

अलग-अलग स्टॉक एक्सचेंज के अलग-अलग इंडेक्स होते हैं |

सेंसेक्स क्या है?

सेंसेक्स BSE का इंडेक्स होता है | इसे sensex30 भी कहते हैं | सेंसेक्स का फुल फॉर्म – स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स होता है | इसमें अलग-अलग सेक्टर की 30 लार्ज कैप वाली कंपनी शामिल होती है | इस तरह अगर हम BSE मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो हमें BSE का सेंसेक्स इंडेक्स देखना चाहिए |

निफ्टी क्या है?

निफ़्टी NSE का इंडेक्स होता है | इसे nifty50 भी कहते हैं |  निफ़्टी का फुल फॉर्म – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी होता है | इसमें अलग-अलग सेक्टर की 50 लार्ज कैप वाली कंपनी शामिल होती है | इस तरह अगर हम NSE मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो हमें NSE का निफ्टी इंडेक्स देखना चाहिए | इसके अलावा NSE में कुछ और इंडेक्स भी होते हैं | जैसे – निफ़्टी 100, निफ़्टी 200, निफ़्टी 500, आदि |

ध्यान दें – सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल कंपनी समय के साथ बदलती रहती हैं |

निफ़्टी बीस क्या होता है?

मान लीजिए – आप nifty-50 के सभी कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं | अब ऐसे में आपके पास दो ऑप्शन होते हैं |
पहला – आप इंडिविजुअली nifty-50 के 50 कंपनियों में इन्वेस्ट कर दें | जिसके लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत होगी |
दूसरा – या फिर आप निफ़्टी बीस में इन्वेस्ट करें इसका फायदा यह होगा कि आप कम पैसों में 50 कंपनियों के इन्वेस्ट कर सकते हैं |

निफ़्टी बीस के फायदे?

सबसे बड़ा फायदा यह होता है, कि इसमें रिस्क नहीं होता | हम कह सकते कि निफ़्टी बीस रिस्क फ्री होता हैं, और इसमें आपको ज्यादा फाइनेंशियल नॉलेज की भी जरूरत नहीं पड़ती है | 

बैंक निफ़्टी क्या होता है?

बैंक निफ्टी को हम निफ़्टी बैंक के नाम से भी जानते हैं | यह बैंकिंग सेक्टर का इंटेक्स होता है | इसमें भारत के लार्ज कैप वाले 12 बैंक शामिल है |

बैंक निफ़्टी में शामिल बैंको के नाम –
HDFC BANK
ICICI BANK
AXIS BANK
STATE BANK OF INDIA
KOTAK MAHINDRA BANK
INDUSIND BANK
BANDHAN BANK
FEDERAL BANK
IDFC FIRST BANK
RBL BANK
BANK OF BARODRA
PUNJAB NATIONAL BANK

FAQ –

Ques -निफ्टी और सेंसेक्स के फायदे?

Ans – NSE & BSE की परफॉर्मेंस के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है |

Ques – बैंक निफ्टी के फायदे?

Ans – बैंक निफ्टी के द्वारा हम बैंकों की परफॉर्मेंस को जान सकते हैं?

Ques – निफ्टी और सेंसेक्स में कंपनी को कौन चुनता है?

Ans – इंडेक्स कमिटी चुनता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *